Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बिहपुर प्रखंड के लत्तीपुर दक्षिण के बूथ संख्या 201 में चंदन चौधरी के दरवाजे पर रविवार को पंचायत भाजपा के संयोजन में संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत एवं समता-समानता के अमर संदेशवाहक भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई।
इस पावन अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तम कुमार ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें समता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलकर सशक्त राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष नीतेश कुमार चौधरी ने किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी दल्लू चौधरी, पंकज कुमार शर्मा, मुकेश पासवान, अशोक पासवान, बबलू चौधरी ओर कल्याण झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं लत्तीपुर दक्षिण वार्ड नंबर तीन स्थित नाथ बाबा चौपाल पर भी बाबा साहेब की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि दोनों कार्यक्रम को फोन पर संबोधित करते हुए बिहपुर विस विधायक ईं.शैंलेंद्र ने साहेब की विचारों को वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक बताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर