Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित स्वराज नगर कस्बे के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मृतक की पहचान शिवकुटी थाना क्षेत्र में स्थित नयापुरवा स्टैनली रोड निवासी गुगुन लाल (75) के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि वह रविवार की सुबह घर से पैदल अपनी बेटी के घर स्वराज नगर जा रहा था। जहां रास्ते में शिवकुटी थाथा से पूर्व रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आधार कार्ड से मृतक की पहचान कर घटना की जानकारी परिवार को दी। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल