करसोग में 6.5 करोड़ की लागत से बने अतिरिक्त न्यायालय परिसर का उद्घाटन
मंडी, 19 अप्रैल (हि.स.)। मंडी जिला के करसोग में अतिरिक्त न्यायालय परिसर भवन का उदघाटन किया गया। इस अतिरिक्त न्यायालय परिसर का शुभारंभ न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया, मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने किया। इस अवसर पर न्यायाधिप
अतिरिक्त न्यायालय परिसर भवन का उदघाटन करते हुए।


मंडी, 19 अप्रैल (हि.स.)। मंडी जिला के करसोग में अतिरिक्त न्यायालय परिसर भवन का उदघाटन किया गया। इस अतिरिक्त न्यायालय परिसर का शुभारंभ न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया, मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने किया। इस अवसर पर न्यायाधिपति अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं अभिभावक न्यायाधीश सिविल एवं सत्र प्रभाग मंडी और रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय भूपेश शर्मा वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिरिक्त न्यायालय परिसर करसोग के शुभारंभ अवसर पर मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि करसोग क्षेत्र के लिए यह गौरव के पल हैं। ममलेश्वर महादेव और शिकारी देवी की इस पावन धरती का अपना ऐतिहासिक महत्व है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1994 में यहां पर सिविल जज कोर्ट स्थापित किया गया था, जबकि वर्ष 1999 में एडिशनल सैशन जज कोर्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि यहां पर आधुनिक सुविधाओं वाले इस नए न्यायिक परिसर भवन के बनने से आमजन को सुवधिा मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी। करसोग में नवनिर्मित इस अतिरिक्त न्यायालय परिसर के निर्माण पर लगभग 6.50 करोड़ रुपए की राशि व्यय की गई है। भवन में दो कोर्ट रूम, स्टाफ रूम, मालखाना सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। कोर्ट परिसर को सीसीटीवी व अन्य सुविधाओं से लैस किया गया है। इस अवसर पर न्यायाधिपति अजय मोहन गोयल और रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मुख्यातिथि व अन्य वशिष्ट अतिथियों को प्रशासन की ओर से शाॅल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जबकि बार एसोसिएशन करसोग की ओर से एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.आर. नेगी, महासचिव सपिन्दर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्णचंद कपूर ने मुख्यातिथि व अन्य वशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया। बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष मनीषा वर्मा ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मंडी, पारस डोगर, प्रधान न्यायाधीश कुटुब न्यायालय अमन सूद एवं अन्य न्याययिक अधिकारीगण, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एसडीएम करसोग गौरव महाजन, डीएसपी चांद किशोर, प्रधान बार एसोसिएशन करसोग आर.आर. नेगी, बार एसोसिएशन करसोग के सभी सदस्यगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा