Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मौके पर पेंडिंग ई-चालान का भी कराया जा रहा है भुगतान
रायपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। रायपुर शहर में ई रिक्शा चालकों के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक सप्ताह के भीतर 350 ई रिक्शा व ऑटो चालकों पर बिना लाइसेंस, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड आदि पर कार्रवाई की गई। साथ ही जो ई रिक्शा चालकों का ई-चालान पेंडिंग है उनको मौके पर ही ई-चालान का भुगतान भी कराया जा रहा है।
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने ई रिक्शा व ऑटो चालकों से अपील करते हुए कहा कि, सभी चालक जरूरी कागजात अपडेट रखें , नो पार्किंग में वाहन खड़ी ना करें , चौक पर या लेफ्ट टर्न पर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित ना करें, सभी चालक अपना ईचालान चेक कर समय पर भुगतान करें अन्यथा असुविधा हो सकती है। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर