Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सहरसा, 19 अप्रैल (हि.स.)।हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान् श्री परशुराम के जन्मोत्सव सह अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को अध्यक्ष डब्बू मिश्रा की अध्यक्षता व प्रमंडलीय संयोजक रमण झा,मधुकांत झा, संजय मिश्र,पूर्व मुखिया दीप नारायण ठाकुर, मेयर बैन प्रिया, युवासमाजसेवी रौशन मिश्र के संयोजन में भव्य शोभा यात्रा की शुरूआत हुई।
शोभा यात्रा से पहले विश्व कल्याण एवं सामाजिक सद्भाव हेतु परशुराम चौक बनगाँव मे हवन हुआ तत्पश्चात सब के चहेते डब्बू मिश्रा शहर के चर्चित प्रमंडलीय संयोजक रमण झा,यशस्वी मुखिया मुकेश झा, युवा नेता सोहन झा,सुशील झा, हितेश बैआ, बरगांव मुखिया बौआ खां, कैलाश मिश्रा के संचालन में ब्राह्मण महासभा सहरसा द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
वरिष्ठ संरक्षक मधुकांत झा, युवा समाज सेवी रोहित मिश्रा, सचिव सुमन समाज, वरिष्ठ सदस्य पारस कुमार झा, डॉ एच एस ठाकुर, संजय झा, विवेक विशाल, युवा समाज सेवी रोहित झा, युवा नेता सोहन झा हितेश बउआ ,सहित सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान् श्री परशुराम को नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्र से किया गया तत्पश्चात महासभा के अध्यक्ष डब्बू मिश्रा, रमन झा, रौशन मिश्रा, के नेतृत्व में मोटरसाइकिल, चार पहियावाहन, रथ, गाजा बाजा के साथ शोभा यात्रा के शक्ल में पूरे शहर भ्रमण किया। लाल पीले परिधान में पाग चादर लिए सैकड़ों भक्त शोभा यात्रा में नाच गान करते हुए भगवान् परशुराम का जयकारा लगाते हुए बनगाँव से मत्स्यगंधा होते निकल कर आज़ाद स्मृति स्थल होते हुए, वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक, डी बी रोड, शंकर चौक, पंचवटी चौक, बम्फर चौक से कोशी चौक, होते हुए पुनः मत्स्यगंधा पहुँच कर जहाँ धन्यवाद ज्ञापन के साथ यात्रा समाप्त हुई।
अध्यक्ष डब्बू मिश्रा ने कहा की भगवान श्री परशुराम जी का पृथ्वी पर आगमन बुराई और अन्याय की समाप्ति के लिए हुआ था। अभी भी हम लोगो में बुराई और कुरीतियां है जिन्हें समाप्त करने की संकल्प लेनी चाहिए। अध्यक्ष डब्बू मिश्रा प्रमंडलीय संयोजक रमण झा, ने कहा की भगवान् श्री परशुराम के पद चिन्ह पर चल कर ही एक स्वर्णिम समाज कीपरिकल्पना की जा सकती है।
कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा और ने कहा की ब्राह्मण महासभा एक विचार धारा है सर्व समाज को ले कर चलना ही असली ब्राह्मणत्व है। चिलचिलाती धूप के बावजूद हज़ारो की संख्या में लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए।पुनः मत्स्यगंधा पहुँच कर लोगो ने भगवान् श्री परशुराम को नमन किया और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार