Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भुवनेश्वर, 19 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद बलबीर पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने लेखन, विचारों और सार्वजनिक जीवन के माध्यम से राष्ट्रीय हित के मुद्दों को सशक्त आवाज दी।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो