Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


अयोध्या, 19 अप्रैल (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और सद्गुरु ग्रुप पुणे महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अक्षय तृतीया से त्रिदिवसीय सम्पूर्ण गीत रामायण संस्कार समारोह प्रारम्भ हुआ।
स्वर संवादिनी द्वारा प्रस्तुत महाकवि ग.दि.माडगुलकर एवं स्वर गंधर्व सुधीर फड़के की अमर कृति सम्पूर्ण गीत रामायण की प्रणव कुलकर्णी एवं उनकी टोली द्वारा भावपूर्ण प्रस्तुति राममंदिर परिसर स्थित अंगद टीला पर दी जा रही है। कार्यक्रम का निरूपण, लेखक व गायक आनंद माडगूलकर द्वारा किया गया है। सद्गुरु ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष यशवंत कुलकर्णी और तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय की ओर से संयुक्त रूप से अनेक गणमान्यजनों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम आज से 21 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं काल पांच से आठ बजे तक चलेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय