नलबाड़ी के धमधमा क्षेत्र में नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत
नलबाड़ी (असम), 19 अप्रैल (हि.स.)। नलबाड़ी जिले के धमधमा क्षेत्र के बरशिराल में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों सहित तीन लड़कियों की पगलादिया नदी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग शाम के समय नदी किनारे टहलने क
Dead body शव


नलबाड़ी (असम), 19 अप्रैल (हि.स.)। नलबाड़ी जिले के धमधमा क्षेत्र के बरशिराल में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों सहित तीन लड़कियों की पगलादिया नदी में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग शाम के समय नदी किनारे टहलने के लिए गए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान पिंकी दास, गुड्डू डेका और दिव्यज्योति दोर्जी के रूप में की गई है।

बताया गया है कि असावधानीवश नदी में गिरने के बाद तीनों डूब गईं। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश