उद्यानिकी एवं वानिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पीएटी 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए उद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी ऑनर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल


जगदलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए उद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी ऑनर्स उद्यानिकी एवं बीएससी ऑनर्स वानिकी के 4-वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में प्रवेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर पूर्णतः मेरिट के जरिए दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 16 शासकीय और 3 निजी महाविद्यालयों में बीएससी ऑनर्स उद्यानिकी की कुल 1240 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि बीएससी ऑनर्स वानिकी पाठ्यक्रम के लिए एक महाविद्यालय में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। वर्तमान में उद्यानिकी एवं वानिकी क्षेत्र की बढ़ती मांग को देखते हुए ये पाठ्यक्रम फल, सब्जी, औषधीय पौधों के उत्पादन और वन संरक्षण के क्षेत्र में विशेषज्ञों के रूप में करियर बनाने के व्यापक अवसर प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय इन पाठ्यक्रमों में आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दे रहा है ताकि विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम के आधिकारिक पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है, जिसके बाद 28 से 30 अप्रैल तक त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार, 21 जून 2026 को सुबह 10 से दोपहर 1:15 बजे तक प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाना संभावित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे