Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सुलतानपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में बीती रात ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने रविवार को बताया कि होमगार्ड रामदयाल सिंह (46) निवासी बंगवा डीह, बीती रात ड्यूटी से वापस लौट आए थे। थाना अखंडनगर के बढ़ोली चौराहे के पास उनकी बाइक सरिया लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त