पंजाब में आआपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी का छापा, गरमाई राजनीति
- आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्य सभा में बनाया था पार्टी का उपनेता चंडीगढ़, 15 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब में आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के आवास व प्रतिष्ठानों पर ईडी की रेड से सूबे की राजनीति
पंजाब में आआपा के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी का छापा, गरमाई राजनीति


- आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्य सभा में बनाया था पार्टी का उपनेता

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब में आम आदमी पार्टी से

राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के आवास व प्रतिष्ठानों पर ईडी की रेड से सूबे की राजनीति

गरमा गई है। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संचालक हैं। उन्हें हाल ही में

आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा में पार्टी का उपनेता बनाया है।

ईडी की टीमों

ने बुधवार को अशोक मित्तल के नौ ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई

आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे शुरू हुई। दिल्ली से ईडी की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और

गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। छापे की इस कार्रवाई को

लेकर पंजाब में राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि भाजपा की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू।

टिपिकल मोदी स्टाइल.. हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें।

इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री

रवनीत सिंह बिट्टू ने जवाब देते हुए लिखा- आपकी पार्टी तो चोरों और लुटेरों की

पार्टी है। गंदगी साफ होगी।

आप नेता सौरभ भारद्वाज

ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अशोक मित्तल पर ईडी की रेड के पीछे राघव चड्ढा है।

हालांकि, चड्ढा ने अभी इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। ईडी की कार्रवाई के बीच नेताओं के बयानों का दौर शुरू

हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा