केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने हिमाचल दिवस पर प्रदेश के सभी नागरिकों को दी बधाई
भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने हिमाचल दिवस पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई दी है । धर्मेन्द्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध लोक-संस्कृति और अद्भुत आध्यात्मिक विरासत से
धर्मेन्द्र  प्रधान


भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने हिमाचल दिवस पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई दी है ।

धर्मेन्द्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध लोक-संस्कृति और अद्भुत आध्यात्मिक विरासत से आलोकित हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिकों को ‘हिमाचल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह देवभूमि अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ परिश्रमी और सरल जनजीवन के लिए भी विशिष्ट पहचान रखती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो