Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। जोधपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर मोबाइल मिला है। वार्ड संख्या 11 में बाथरूम के पीछे कचरे के ढेर में एक मोबाइल और दो सिमकार्ड मिले है। जेल प्रशासन की तरफ से अज्ञात कैदी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि केंद्रीय कारागार उपाधीक्षक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि मंगलवार को जेल में सर्च किया जा रहा था। तब वार्ड नंबर 11 स्थित एक शौचालय के पीछे कचरे के ढेर में मोबाइल और दो सिम कार्ड मिले। संभवत : किसी बंदी या कैदी ने उसे डाला होगा। इस बारे में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी लखावत ने बताया कि मामला दर्ज कर अब जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश