Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोलकाता, 15 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच बंगाली नववर्ष के अवसर पर हुगली जिले के चूंचुड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कथित अव्यवस्था और स्थानीय संगठन की लापरवाही से नाराज होकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर लौट गईं।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के जिला नेतृत्व द्वारा उचित स्वागत और आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं किए जाने से स्मृति ईरानी नाराज हो गईं। आरोप है कि उनके स्वागत में न्यूनतम शिष्टाचार तक नहीं दिखाया गया। इसी के बाद उन्होंने बिना सभा को संबोधित किए ही कार्यक्रम स्थल छोड़ने का फैसला किया।
बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं मानीं और बीच कार्यक्रम से ही वापस लौट गईं। नववर्ष के दिन इस घटनाक्रम को लेकर राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और भाजपा के अंदरूनी प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा