पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले मामले में विधायक अभय सिंह सहित तीनाें दोषमुक्त
वाराणसी, 15 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी की एमपी एमएलए विशेष अदालत के जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले मामले में फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपित विधायक अभय सिंह समेत तीन लोगों को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने सा
अभय और धनंजय (फाइल फोटो)


वाराणसी, 15 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी की एमपी एमएलए विशेष अदालत के जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले मामले में फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपित विधायक अभय सिंह समेत तीन लोगों को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने साक्ष्यों की कमी को आधार मान कर तीनों को बड़ी राहत दी है।

दरअसल, चार अक्टूबर 2002 को वाराणसी जिले में नदेसर क्षेत्र स्थित टकसाल सिनेमा के समीप पूर्व सांसद धनंजय सिंह के काफिले पर एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर जान लेवा हमला किया गया था। इस हमले में धनंजय सिंह, उनका गनर और ड्राइवर समेत कुल पां लोग घायल हुए थे। इस मामले में अभय सिंह सहित तीन लाेगाें के खिलाफ केस दर्ज किया था। आज कोर्ट ने तीनाें आराेपिताें काे सभी आराेपाें से मुक्त कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद