मीरजापुर में अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, तीन युवक गंभीर
मीरजापुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक लगभग 15 फीट गहरी नहर में गिर गयी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्ह
प्रतीकात्मक फोटो


मीरजापुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक लगभग 15 फीट गहरी नहर में गिर गयी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुड़ी गांव निवासी शिवम (18), शुभम (19) और पंजाबी (20) एक ही बाइक से ददरा बाजार जा रहे थे। बेलन बखर पोषक नहर के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बाइक से हट गया और बाइक सीधे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास ने तत्परता दिखाते हुए नहर में गिरे तीनों युवकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा