Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कांकेर, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिले के भानुप्रतापपुर नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत संजीवनी एक्सप्रेस 108 का आज बुधवार काे शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंग राठाैर ने पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाते हुए एम्बुलेंस को रवाना किया।
इस अवसर पर नराेत्तम सिंग चाैहान, बीएमओ डॉ. शचिन्द्र गोटा, बीटीईओ रत्ना पॉल, बीपीएम प्रशांत मर्सकोले सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने कहा कि संजीवनी एक्सप्रेस 108 के संचालन से क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में त्वरित सहायता मिलेगी, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे