Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

श्रीनगर, 15 अप्रैल (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को यह एहसास होना चाहिए कि संघर्ष से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह केवल विनाश लाता है।
अब्दुल्ला ने श्रीनगर के रंगरेथ में जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (जेएकेएलआई) रेजिमेंट में एक सेना कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान को संघर्ष खत्म करना चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे पड़ोसी को यह एहसास होगा कि संघर्ष से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। संघर्ष केवल विनाश लाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह इस इकाई को हर स्थान पर सफलता प्रदान करें और हमें युद्धों से छुटकारा दिलाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि पूरी दुनिया में शांति हो, ताकि हम समृद्ध हों।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह