Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सुपौल, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव से पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शिवनगर निवासी एक महिला को 7 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में यह सफलता मिली।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र