Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


पश्चिमी सिंहभूम, 15 अप्रैल (हि.स.)।
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। 14 अप्रैल को अवकाश होने के कारण यह कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया, जिसमें रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में प्रसिद्ध डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण से हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके विचारों को अपनाकर एक समावेशी और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबासाहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारने की प्रतिबद्धता दोहराई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक