Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जींद, 15 अप्रैल (हि.स.)। सीआईए स्टाफ सफीदों ने गांव खेड़ाखेमावती से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 8.20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ सफीदों को सूचना मिली थी कि गांव खेडाखेमावती दादा सती रोड़ पर पेड़ के नीचे एक युवक नशीले पदार्थ के साथ खड़ा हुआ है। जो नशा बेचने के लिए ग्राहको का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से 8.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव खेडाखेमावती निवासी दीपक के रूप में हुई।
सदर थाना सफीदों पुलिस ने दीपक के खिलाफ नशीला पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने के जांच अधिकारी राजबीर ने बुधवार को बताया कि हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक से नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा