Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (हि.स.)। ओडिशा के राज्यपाल हरिबाबू कंभमपाटी ने हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर राज्य की जनता को बधाई दी है ।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर देवभूमि के सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने गौरवशाली इतिहास, मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छूता रहे, यही कामना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो