Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को भी शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार निश्चित रूप से सुशासन, विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि किसानों की समृद्धि, मातृशक्ति के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए व्यापक अवसरों के सृजन और समाज के हर वर्ग के कल्याण के संकल्प के साथ ‘विकसित बिहार’ का लक्ष्य और अधिक प्रभावी ढंग से साकार होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो