Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कठुआ, 15 अप्रैल (हि.स.)। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 10.58 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसे मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना कठुआ की पुलिस टीम ने विशेष नाका लगाकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी पहचान साहिल सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी धर्मकोट तहसील बिलावर जिला कठुआ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 10.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कठुआ सुनील केसर और डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह की निगरानी में अंजाम दिया गया। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 187/2026 के तहत एपडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे से जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया