दो बोरी गेहूं के लिए बेटे ने कर दी पिता की हत्या, मां घायल
बलिया, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। वह इस बात से नाराज था कि पिता ने अपनी बेटी को गेहूं के सि​र्फ दो बोरे दिए थे। जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसने उन
सांकेतिक फाेटाे


बलिया, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। वह इस बात से नाराज था कि पिता ने अपनी बेटी को गेहूं के सि​र्फ दो बोरे दिए थे। जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी रसड़ा अलोक गुप्ता ने बताया कि नत्थूपुर गांव निवासी महेंद्र चौहान (75) के पुत्र सुकुल चौहान ने बुधवार को तहरीर दी। इसमें बताया कि पिता महेंद्र ने दो दिन पहले अपनी बेटी यानी मेरी बहन को दो बोरी गेहूं दिए थे। इस बात से नाराज भाई पप्पू चौहान ने माता-पिता को घर से बाहर निकाल दिया था। दोनों घर के बाहर एक पीपल के पेड़ के नीचे दो दिन से रह रहे थे। बुधवार सुबह गांव के बाहर पिता महेंद्र चौहान का शव पड़ा मिला और मां घायल अवस्था में मिली थी। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी पहुंच गये।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महेंद्र चौहान ने अपनी बेटी को दो बोरी गेहूं दे दिए थे। इससे नाराज उसके बेटे पप्पू चौहान ने मंगलवार देर रात्रि शराब के नशे में जाकर मां और पिता पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इसमें महेंद्र की मौत हो गई और उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामे की जांच कर रही है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी