Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हैदराबाद, 15 अप्रैल (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले (पुट्टापर्थी) के कम्मरावरिपल्ली गांव में एक रिहायशी मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो मकान ढह गए और कई अन्य मकानाें काे नुकसान भी हुआ है। पुलिस मामले की
जांच कर रही है।
जिले के कदीरी मंडल के गांव कम्मरावरिपल्ली गांव में एक मकान में तेलंगाना के मजदूर खाना बना रहे थे। तभी 12:30 बजे के करीब अचानक
गैस के सिलेंडर में विस्फाेट हाे गया। विस्फाेट इनता जबरदस्त था कि दाे मकान ढह गए और आसपास के कई मकानाें में दरारें आ गई है। इस हादसे
में तीन मजदूराें की माैत हाे गई। पुलिस अधीक्षक एस. सतीश ने बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। ।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj