Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिलीगुड़ी, 14 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने उत्तर बंगाल दौरे के दौरान तृणमूल सरकार पर हमला बोला।
बागडोगरा एयरपोर्ट पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ये यहां के युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। राज्य के युवा रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। लंबे समय से उद्योगों का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगी। साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन और तृणमूल कांग्रेस पर एक जैसी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों पार्टियां घुसपैठ के मुद्दे पर नरम रुख अपनाती हैं। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ही इस मुद्दे पर खुलकर आवाज उठा रही है।
इसके अलावा तेजस्वी सूर्या ने महिला आरक्षण को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि यह देश की करोड़ों महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है और “विकसित भारत” के लक्ष्य को मजबूती देगा।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार