Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के बजरंगपुर के पास बन रहे टोल नाका के पासबीती रात 3.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त की गई। मृतकों में ट्रक चालक भागवत साहू निवासी कुटीपारा पारागांव गोबरा नवापारा रायपुर, हाइवा चालक दीपक पटेल निवासी कातलबोड धमतरी, सुमित यादव निवासी झूरानवागांंव कुरुद धमतरी है। दुर्घटना के बाद ट्रक और डंपर के सामने का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और गाड़ी में फंसे शवों को पुलिस ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर आगे की जांच में जुट गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर