नारनौल : घर से मंदिर के लिए निकली युवती लापता
नारनाैल, 14 अप्रैल (हि.स.)। नारनौल शहर के पुरानी मंडी क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन सोमवार देर रात तक वापस नहीं लौटी। घटना के बाद से पर
नारनौल : घर से मंदिर के लिए निकली युवती लापता


नारनाैल, 14 अप्रैल (हि.स.)। नारनौल शहर के पुरानी मंडी क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन सोमवार देर रात तक वापस नहीं लौटी। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी महक (22) सोमवार को घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी। परिवार को लगा कि वह कुछ ही देर में वापस आ जाएगी, लेकिन देर रात तक भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने महक की सहेलियों, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई, लेकिन कहीं से भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। हर संभव प्रयास के बावजूद जब युवती का पता नहीं चला तो अंततः परिजनों ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई।

बेटी के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। जबकि अन्य परिजन भी लगातार उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द महक को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला