बलौदाबाजार जिले में डॉ.अम्बेडकर क़ी जयंती मनाई गई
बलौदाबाजार, 14 अप्रैल (हि.स.)। संविधान निर्माता भारत रत्न, डॉ.भीमराव अम्बेडकर क़ी जयंती जिले में मनाई गई। कलेक्टर कुलदीप शर्मा, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित अधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर क़ी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर
कलेक्टोरेट परिसर स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर क़ी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित


बलौदाबाजार, 14 अप्रैल (हि.स.)। संविधान निर्माता भारत रत्न, डॉ.भीमराव अम्बेडकर क़ी जयंती जिले में मनाई गई। कलेक्टर कुलदीप शर्मा, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित अधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर क़ी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी, छत्तीसगढ़ महतारी एवं शहीद वीर नारायण सिंह क़ी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म दिन 14 अप्रैल को पर्व के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को अम्बेडकर जयंती के रूप में जाना जाता है।जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले डॉ.अम्बेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी, संयुक्त कलेक्टर सीमा ठाकुर, एसडीएम प्रकाश कोरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर