Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। जिले के खेरहिया पंचायत के हरीनगर गांव में मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135वीं जयंती समारोह को धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता अनूपलाल दास ने किया एवं मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु थे।
इस अवसर पर डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ने डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। वहीं प्रज्ञा कुमारी ने अंबेडकर साहब पर आधारित गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि आज डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को गांव गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। अंबेडकर साहब के द्वारा लिखित संविधान विश्व के साथ-साथ भारत का सर्वलौकिक संविधान है।
इस संविधान के आधार पर लोग नौकरी के छोटे से बड़े पदों पर आसीन है। डॉक्टर अंबेडकर साहब समतामूलक समाज चाहते थे। जिस संघर्ष के साथ आगे बढ़े और उच्च स्थान पर गए उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के ही नहीं विश्व के महान नागरिक है। वह एक महान सुधारक होने के साथ-साथ महान मानवतावादी तथा मानव अधिकार के सबल पक्षधर भी है। उनकी लड़ाई हिंदू धर्म से नहीं, लड़ाई छुआछूत और नफरत से थी। उनका दर्शन सामाजिक चिंतन पर आधारित थे। इस अवसर पर विकेश कुमार पैक्स अध्यक्ष, पलो मंडल पूर्व मुखिया, अजीत कुमार संत, परमानंद यादव, लाल बिहारी दास, योगेंद्र दास, नवल किशोर दास, रामु दास, निरंजन कुमार आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर