Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भोपाल, 13 अप्रैल (हि.स.)। पूरे मध्य प्रदेश में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में दिया गया है। इस संबंध में सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने यह निर्णय भारत सरकार के निर्देशों के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है। इस आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान और शैक्षणिक केंद्रों में कल अवकाश रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर