उज्जैनः डॉ. भारल सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में सदस्य नियुक्त
उज्जैन, 13 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल ने सोमवार को वाणिज्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष एवं वाणिज्य संकाय के डीन डॉ. शैलेंद्र कुमार भारल को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में संकायाध्यक्ष श्
Dr. Bharal appointed as member of the Executive Council of Samrat Vikramaditya University, Ujjain


उज्जैन, 13 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल ने सोमवार को वाणिज्य अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष एवं वाणिज्य संकाय के डीन डॉ. शैलेंद्र कुमार भारल को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में संकायाध्यक्ष श्रेणी में सदस्य मनोनीत किया है।

डॉ. भारल की अब तक 9 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, वहीं 12 विद्यार्थी उनके मार्गदर्शन में डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। वे 25 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में बाह्य परीक्षक के रूप में मनोनीत होने के साथ ही 17 विश्वविद्यालयों के अध्ययन मंडल में विषय विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त हैं। डॉ. भारल की नियुक्ति पर वाणिज्य अध्ययनशाला में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. आशीष मेहता, डॉ. नागेश पाराशर, डॉ. कायनात तंवर, डॉ. नेहा माथुर, डॉ. परिणीता सिंह, डॉ. अनुभा गुप्ता, प्रवीण शर्मा, मुकेश बठानिया, सुनील मालवीय, संजय बेतोड एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल