कैथल: डरी में 2.63 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
कैथल, 10 अप्रैल (हि.स.)। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सतपाल जांबा ने विभिन्न गांवों में करीब 2.63 करोड़ रुपये की लागत से कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में
पूंडरी विधानसभा के एक गांव विकास कार्याें का नारियल फाेड़ कर शुभारंभ करते विधायक सतपाल जांबा


कैथल, 10 अप्रैल (हि.स.)। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सतपाल जांबा ने विभिन्न गांवों में करीब 2.63 करोड़ रुपये की लागत से कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को गांव जांबा से हुई, जहां 20 लाख रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी निर्माण और 10.17 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट में वाटर टंकी, गेट व शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके बाद गांव मुन्नारेहड़ी और डीग में 10.5-10.5 लाख रुपये की लागत से पार्क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

गांव हजवाना में पांच लाख रुपये की लागत से कश्यप चौपाल, खेड़ी सिकंदर में 6.22 लाख रुपये की लागत से अंबेडकर भवन और जटहेड़ी में 6.52 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

बड़ी परियोजनाओं में पूंडरी-पिलनी रोड से काकौत सड़क के लिए 67.26 लाख रुपये तथा पिलनी से काकौत रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 112.95 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इसके अलावा गांव फतेहपुर में पांच लाख रुपये की लागत से दक्ष चौपाल तथा व्यायामशाला पार्क में ग्रेनाइट कार्य और प्रोफेसर कॉलोनी में गली निर्माण के लिए कुल 9.18 लाख रुपये के कार्यों का भी शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है और इसी क्रम में पूंडरी क्षेत्र में भी निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे