ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी कांड में तीन गिरफ्तार
सारण, 10 अप्रैल (हि.स.)। रिविलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों
ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी कांड में तीन गिरफ्तार


सारण, 10 अप्रैल (हि.स.)। रिविलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों सहित चोरी के जेवर खरीदने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी के 5.3 ग्राम सोने जैसे जेवर,1730 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो लाइटर बरामद की है। बीते 6 अप्रैल 2026 को रिविलगंज थाना में एक व्यक्ति द्वारा आवेदन देकर सूचना दी गई थी कि दोपहर करीब 2:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने उनकी दुकान से सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कांड संख्या-205/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में रिविलगंज पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर घटना में सीधे तौर पर संलिप्त दो अपराधियो समीर और रेहान उर्फ कबीर को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उस स्वर्ण व्यवसायी सुधीर कुमार को भी गिरफ्तार किया जिसने चोरी के जेवर खरीदे थे। पुलिस प्रशासन के अनुसार इस कांड में संलिप्त अन्य संभावित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार