Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 01 अप्रैल (हि.स.)। शहर के खारघुली क्षेत्र में मंगलवार की रात भीषण भूस्खलन की घटना सामने आई, जिससे लोक भवन और खारघुली को जोड़ने वाली सड़क प्रभावित हो गई।
लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई, जिसके चलते यह भूस्खलन हुआ। इस दौरान निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा भी मलबे के साथ ढह गया, जिससे इलाके में आवागमन बाधित हो गया।
प्रशासन द्वारा स्थिति का आकलन किया जा रहा है और मलबा हटाकर आवागमन बहाल करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश