हिसार : विशेष टीकाकरण रविवार पर:17 शिविर आयोजित, 170 लाभार्थियों का किया गया टीकाकरण
हिसार, 09 मार्च (हि.स.)। जिले में स्पेशल इम्यूनाइजेशन संडे के तहत रविवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला में ऐसे बच्चों और लाभार्थियों को भी कवर किया जाएगा, जो पहले वंचित रह गए थे। इस दौरान जिले के व
टीकाकरण करते चिकित्सीय स्टाफ।


हिसार, 09 मार्च (हि.स.)। जिले में स्पेशल इम्यूनाइजेशन

संडे के तहत रविवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला में ऐसे

बच्चों और लाभार्थियों को भी कवर किया जाएगा, जो पहले वंचित रह गए थे। इस दौरान जिले

के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 17 टीकाकरण शिविर लगाए गए, जिनमें स्वास्थ्य विभाग की

टीमों ने सक्रिय रूप से कार्य करते हुए 170 लाभार्थियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया।

ज़िला उपायुक्त महेंद्र पाल ने हाल ही में स्वास्थ्य

विभाग की समीक्षा बैठक में नियमित टीकाकरण के दौरान किसी कारणवश वंचित रह गए बच्चों

का टीकाकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त ने स्वास्थ्य

विभाग की टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से

सुरक्षित रखने के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की

कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय पर अवश्य करवाएं ताकि उन्हें विभिन्न बीमारियों

से सुरक्षा मिल सके।

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने साेमवार काे बताया कि स्वास्थ्य

विभाग का लक्ष्य जिले के प्रत्येक बच्चे को पूर्ण रूप से टीकाकरण के दायरे में लाना

है। भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नोडल

अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की

टीमों, आशा वर्करों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभाग द्वारा

आगे भी ऐसे अभियान चलाकर टीकाकरण को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर