फतेहाबाद : टी-20 विश्व कप जीतने की खुशी में भाजपा जिला कार्यालय में आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता
फतेहाबाद, 09 मार्च (हि.स.)। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के फाईनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत की खुशी में सोमवार को बीजेपी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू
फतेहाबाद। भारतीय टीम की जीत पर लड्डू बांटते भाजपाई।


फतेहाबाद, 09 मार्च (हि.स.)। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के फाईनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत की खुशी में सोमवार को बीजेपी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया तथा एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए व आतिबाजी भी की। बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। टीम इंडिया के खिलाडिय़ों ने अपने साहस, मेहनत और टीम भावना से यह साबित कर दिया कि भारत किसी भी चुनौती के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है और पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों ने जिस जज्बे और आत्मविश्वास के साथ मैदान में खेल दिखाया, वह देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यह जीत केवल एक खेल की जीत नहीं बल्कि पूरे देश के आत्मविश्वास और एकता की जीत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में अधिक से अधिक भाग लें और देश का नाम रोशन करें।

हिन्दुस्थान समाचार / अर्जुन जग्गा