Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिरसा, 09 मार्च (हि.स.)। सिरसा शहर में एक करियाना स्टोर में सोमवार को आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दुकान संचालक विनोद बसंल व पंकज बंसल ने बताया कि इस आगजनी में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि बिजली के शॉट सर्किट से आग लगी हो, इसकी जांच की जा रही है।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, कीर्ति गर्ग, सुनील बसंल, हेमंत बंसल, सुरेश गोयल भी दुकान पर पहुंचे और आगजनी में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने दुकान संचालक को ढांढस बंधाते हुए कहा कि व्यापार मंडल हर तरह से इस विपदा की घड़ी में उनके साथ है। व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा ने कहा कि व्यापारी प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिलेगा और दुकानदार को हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेगा। हीरालाल शर्मा ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि आगजनी में अगर किसी व्यापारी को नुकसान होता है तो सरकार की ओर से उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma