उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर भाजपा ने किया सम्मानित
पटना, 08 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया तथा उपस्थित मा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा ने 'महिला सम्मान' कार्यक्रम का किया आयोजन


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा ने 'महिला सम्मान' कार्यक्रम का किया आयोजन


पटना, 08 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया तथा उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित किया।

इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन नारी के अंदर विश्वास, खुशी और अपने सपनों को साकार करने का उत्सव मनाने का दिन है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज नारीशक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि अपने सपनों, साहस और आत्मविश्वास से मातृशक्ति हर दिन नई संभावनाओं की दिशा तय करती है और लगातार आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार ने महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पंचायत और नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण एनडीए सरकार की देन है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को मिले अधिकार के बल पर बिहार आज बदल रहा है। सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में अंशु और अंकिता, शालिनी सुमन, पूनम शर्मा, पिंकी यादव, अंजू मिश्रा, प्रीति सहित अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली बिहार की कई बेटियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक रेणु देवी, शोभा सिंह, सीता साहू, अनामिका भूषण, अनामिका पासवान, सजल झा,मीना झा, दिव्या झा, सरला रजक, सरोज जायसवाल, सीमा पांडेय, शशि वल्दियार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिला जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, खिलाड़ियों, उद्यमियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त