जींद के सफीदों की अवैध स्मॉग कैंडल फैक्ट्री में आग से अब तक छह महिलाओं की मौत
-अवैध स्मॉग कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक राकेश उर्फ राजू गिरफ्तार जींद, 08 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों की गीता कॉलोनी स्थित अवैध स्मॉग कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को लगी भीषण आग से झुलसी दो और महिलाओं ने रविवार को
मृतकों के शवों का दाह संस्कार करते हुए परिजन।


-अवैध स्मॉग कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक राकेश उर्फ राजू गिरफ्तार

जींद, 08 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों की गीता कॉलोनी स्थित अवैध स्मॉग कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को लगी भीषण आग से झुलसी दो और महिलाओं ने रविवार को पीजीआईएमईआर, रोहतक में दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक 6 महिलाओं की मौत हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही चार महिलाओं—पूजा, पिंकी, गुड्डी और ऊषा—की झुलसने से मौत हो गई थी। रविवार को मृतक में सफीदों के दिग्गी मोहल्ला निवासी सरिता (35) और धनपति (60) शामिल हैं। 13 मजदूरों को गंभीर हालत में जींद, सफीदों और पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, जहां 12 अभी भी उपचाराधीन हैं।

शहर थाना सफीदों पुलिस ने दोनों मृतक महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं। इस मामले में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए अवैध तरीकों से चलाई जा रही फैक्ट्रियों का पता लगाने की बात कही है। शहर थाना सफीदों के प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि फैक्टरी मालिक राकेश उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य आराेपिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा