महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई ऊचाईयों पर पहुंच रही हैं: कमांडेंट तपेश्वर
पश्चिम चंपारण (बगहा),8मार्च(हि.स.)।शस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी बगहा संदीक्षा परिवार ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण एवं जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने कह
Ssb1


Ssb


पश्चिम चंपारण (बगहा),8मार्च(हि.स.)।शस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी बगहा संदीक्षा परिवार ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण एवं जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है।

कार्यक्रम में कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने कहा कि हम आज गर्व कर रहें कि समाज की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं और वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और साहस के साथ कर रही हैं। कमांडेंट ने उपस्थित सम्मानित अतिथियों में रश्मि रंजन उपसभापति बगहा, लक्ष्मी खत्री जन शक्ति फाउंडेशन (NGO) बगहा,संदीक्षा सदस्याओं एवं संदीक्षा सदस्याओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।आगे कहा कि इस क्षेत्र में 21 वीं वाहिनी तथा SSB के सभी सदस्याएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं ।

वही कार्यक्रम में संदीक्षा सदस्याओं एवं बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार/भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सीमा क्षेत्र की महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा तथा उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी