महिला दिवस पर हिजली स्टेशन से महिला क्रू ने चलाई विवेक एक्सप्रेस
खड़गपुर, 08 मार्च (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को हिजली रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल
महिला दिवस पर हिजली स्टेशन से महिला क्रू द्वारा संचालित


महिला क्रू मेंबर को पुष्प देकर सम्मानित करते डीआरएम


महिला दिवस पर सम्मान करते अधिकारी


महिला दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थिति हुई है


हिजली में उपस्थित हुए अधिकारीगण


खड़गपुर, 08 मार्च (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को हिजली रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रेन संख्या 22503 कन्याकुमारी - डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस को हिजली स्टेशन से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय और अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनीषा गोयल ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया।

महिला दिवस के अवसर पर इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिला क्रू द्वारा किया गया। इसमें लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर तथा आरपीएफ कर्मी सभी महिलाएं शामिल थीं।

इस पहल के माध्यम से रेलवे के विभिन्न परिचालन और सुरक्षा क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों ने इस पहल की सराहना की और सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। खड़गपुर मंडल ने कहा कि वह भविष्य में भी रेलवे के विभिन्न विभागों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता