अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पत्रकाराें काे किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदी पत्रकार संघ ने किया आयोजन हिंदी पत्रकारों की दुर्दशा पर जताई चिंता, उठाई सम्मान की मांग झांसी, 08 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदी पत्रकार संघ मुंबई एवं महिला पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में बुं
सम्मानित हुई महिला पत्रकार


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदी पत्रकार संघ ने किया आयोजन

हिंदी पत्रकारों की दुर्दशा पर जताई चिंता, उठाई सम्मान की मांग

झांसी, 08 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदी पत्रकार संघ मुंबई एवं महिला पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में बुंदेलखंड की महिला पत्रकारों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डॉ.स्मिता पांडेय, सोनिया पांडेय, सरिता सोनी, संगीता राजभर, अलका चौबे सहित अन्य महिला पत्रकारों का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.स्मिता पांडेय ने की। इस दौरान पत्रकार सोनिया पाण्डे ने कहा कि योगी जी के काल में महिला पत्रकार सुरक्षित हैं, वह रात में भी सुरक्षित अपने घर जा सकती हैं। लेकिन आर्थिक रूप से सुरक्षा पाने के लिए अभी बहुत काम करना बाकी । पत्रकार शीतल तिवारी ने पत्रकारों को मूलभूत सुविधाएं देने की बात कही। आयुष्मान कार्ड 70 वर्ष के ऊपर के लोगों को दिया गया है, वैसी सुविधा बिना आयु सीमा की शर्त के समस्त पत्रकारों को दी जानी चाहिए।

पत्रकार संगीता राजभर ने महिलाओं को प्रेस वार्ता में भी खाली सीट न मिलने का मुद्दा उठाया। पत्रकार सरिता सोनी ने बालकों को भी संस्कार देने पर जोर दिया। इस दौरान 90 वर्षीय अध्यापक हन्नू शुक्ला ने बेटा-बेटी में भेद न करने को कहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद चौबे, मनीषा श्रीवास्तव, राधा कुकरेजा, सपना नगाइच, रानू राय, अनुष्का तिवारी, खुशी, लवी उपाध्याय, दीपक राय, अमित शर्मा ने महिला सम्मान व अधिकारों की बात कही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष बनर्जी व शीतल तिवारी ने महिला पत्रकारों का अभिनंदन किया। सभा के अनुमोदन के पश्चात पत्रकार संघ के मांग पत्र को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा आईएएस के वॉट्सऐप पर कार्यवाही के अनुरोध सहित प्रेषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जन भर से अधिक महिला पत्रकारों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान हिन्दी पत्रकार संघ को और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया