पूर्व विधायक ने महिलाओं को किया सम्मानित
भागलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर रविवार को भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ विभा शर्मा ने अपने आवास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में सामाजिक रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाली अग्रणी महिलाओं
सम्मानित किए गए महिलाओं के साथ पूर्व विधायक


भागलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर रविवार को भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ विभा शर्मा ने अपने आवास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में सामाजिक रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाली अग्रणी महिलाओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि समाज और राष्ट्र के समेकित विकास के लिये महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से और भी सशक्त बनाने की जरूरत है, क्योंकि बगैर शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के महिलाओं के सम्यक विकास की परिकल्पना नही की जा सकती है। भारत जैसे देश में नारियों का स्थान देवतुल्य है एक नारी, एक माँ, बहन, पत्नी के रूप में पुरुषों के सामाजिक और आर्थिक प्रगति में अहम योगदान देती है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सोइन अंसारी, महिला पर पर्यवेक्षक ज्योति देवी, मीनाक्षी रॉयल, उषा रानी, खुशबू देवी, करिश्मा कुमारी, सुलेखा कुमारी, अनीता देवी, सुप्रिया देवी, इंद देवी, कविता देवी, सरिता देवी, चंचल देवी, रिंकू देवी, नूतन देवी, उमा देवी, आशा देवी, मनीष राज उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर