Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

वाराणसी, 08 मार्च (हि.स.)। अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कबीराचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सालय को दिए गए अपने सक्रिय सेवा भावना के लिए अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।
इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जागरण के अभियान के तहत उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । ब्रेस्ट कैंसर, मेंस्ट्रूअल हाइजीन, एचपीवी वैक्सीनेशन तथा पोषण संबंधी मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डॉ मुकुंन्द श्रीवास्तव, डॉ पुष्पा सिंह, डॉ मेराज बानो, डॉ स्वाति, डॉ नेहा वर्मा, डॉ रचना सिंह, डॉ इकबाल के साथ आईसीएन अफसाना खातून एवं नर्सिंग स्टाफ की महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी