Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मीरजापुर, 08 मार्च (हि.स.)। जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मिलन के तहत रविवार को परिवार परामर्श केंद्र को बड़ी सफलता मिली। काउंसिलिंग के जरिए पांच बिछड़े दम्पतियों को फिर से साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को सुलझाकर टूटते रिश्तों को बचाना है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पांच दंपती, जो किसी न किसी कारण से अलग-अलग रह रहे थे, उन्हें परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर समझाइश दी गई। काउंसिलिंग के दौरान दोनों पक्षों की बात सुनते हुए आपसी मतभेद दूर कराए गए। काफी देर तक चली बातचीत के बाद सभी दम्पती साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने भी खुशी जताई और दम्पतियों ने नए सिरे से जीवन शुरू करने का संकल्प लिया।
इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक अमृता सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री यादव और महिला आरक्षी सपना मौजूद रहीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा