अपहृत छात्र 24 घंटे में चंदौली से सकुशल बरामद
प्रयागराज, 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र से अपहृत सात वर्षीय छात्र प्रतीक कुमार शर्मा को 24 घंटे के भीतर चंदौली जनपद से सकुशल बरामद कर लिया। इस सफलता में एसओजी की चारों टीमें, सर्विलांस टीम, मांडा थान
अपहृत छात्र की बरामद के बाद की फोटो


प्रयागराज, 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र से अपहृत सात वर्षीय छात्र प्रतीक कुमार शर्मा को 24 घंटे के भीतर चंदौली जनपद से सकुशल बरामद कर लिया। इस सफलता में एसओजी की चारों टीमें, सर्विलांस टीम, मांडा थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस टीमों की संयुक्त मेहनत रंग लाई।

पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगिंदर कुमार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ.अजय पाल शर्मा एवं पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव लगातार प्रयास करते रहे। खुलासे के लिए गठित की गई टीमें ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मासूम छात्र को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

लखनऊ मुख्यालय से भी मामले पर नजर रखी जा रही थी। प्रयागराज के अधिकारी मुख्यालय को गठित टीम की कार्रवाई से पल-पल अवगत करा रहे थे।

छात्र की सकुशल बरामदगी की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस अधिकारियों ने टीम के समन्वित प्रयास और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल