Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 08 मार्च (हि.स.)। समाजवादी विचारधारा पर चलकर ही समाज में सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है। वर्तमान सरकार अपने वादों को पूरा करने में असफल रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और कानून व्यवस्था की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है।
उक्त बातें प्रयागराज के कीडगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में रविवार को विश्वकर्मा समाज द्वारा होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहीं। पूर्व मंत्री विश्वकर्मा ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की एकजुटता रंग लाएगी और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम निरंजन विश्वकर्मा ने की जबकि संचालन रमाकांत विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर कृष्णा विश्वकर्मा, पंकज मनु, आदित्य नारायण, संदीप विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, ईश्वर नारायण, शिव शंकर, केशव विश्वकर्मा, गन्ने, डॉ. वंशराज विश्वकर्मा और रामसूरत विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में विश्वकर्मा समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल