Enter your Email Address to subscribe to our newsletters



अमेठी, 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की तिलोई तहसील क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में रविवार की सुबह 11 बजे के करीब पेट्रोल पंप के पास रखी पुराने केरोसिन टैंक में अचानक आग लग गई। आग के चलते मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और मौके पर पहुंची मोहनगंज थाना पुलिस ने जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिलोई कस्बे में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के बगल में रखी गई केरोसिन तेल की बड़ी टंकी में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग की घटना देख लोग अपने घरों से बाहर आ गए और आग की जानकारी
तत्काल फायर ब्रिगेड को कॉल कर दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस सूचना पर पहुंची मोहनगंज कोतवाली की पुलिस ने जांच पड़ताल की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बंद पड़ी केरोसिन मिल की टंकी से उसका टैंक निकलवा कर चार दिन पहले बाहर रखा गया था। आज रविवार की सुबह अचानक उस टैंक में आग लग गई। जहां पर आग लगी उसी के बगल में पेट्रोल पंप भी था, जिसके कारण बड़ी घटना हो सकती थी।
इस मामले में तिलोई क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मिट्टी के तेल के डिपो से निकालकर एक टैंक बाहर रखा था। आज उसे कटर से काटा जा रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट होने की वजह से टंकी में आग पकड़ लिया। आग को तत्काल फायर ब्रिगेड की मदद से बुझा दिया गया। इस घटना में कोई भी जन हानि नहीं हुई है और सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी